वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 19 -- Two marriages in four days: यूपी के प्रयागराज में एक डिलीवरी बॉय ने गजब कर डाला। उसने चार दिन के अंतराल पर दो शादियां कीं। एक पत्नी को शहर में रखा, दूसरी को गांव में। साल भर तक दोनों पत्नियों से असलियत छिपाकर दोनों के साथ प्यार बांटता रहा। शहर में रहने वाली पत्नी ने पिछले 25 अक्टूबर को एक बेटी को भी जन्म दिया। तब तक दोनों में से किसी पत्नी को अपने पति की हकीकत का अंदाज नहीं था। भेद तो तब खुला जब शहर में रहने वाली पत्नी अपनी ससुराल पहुंच गई। दोनों पत्नियों की पहली बार फोन पर बात हुई। पूरी जानकारी होने पर दोनों एक साथ थाने पहुंचीं और पति के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार डिलिवरी ब्वाय रामकृष्...