भागलपुर, जनवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते चार दिन में तीसरा मर्तबा सबौर की रातें बिहार के अन्य 38 जिलों में सबसे ज्यादा ठंडी रही। छह जनवरी को सबौर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस व सात को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बिहार के सभी जिलों में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं गुरुवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा सबौर सूबे में गया के न्यूनतम तापमान (4.1 डिग्री सेल्सियस ) के बाद दूसरा सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को भी सबौर का न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ भले ही पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन ये सबौर को सूबे का सबसे ठंडा स्थान बना दिया। सुबह से लेकर दोपहर बाद एक बजे के बीच सूरज बादलों में छिपा रहा तो सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों को ठंड से परेशान कर डाला। दोपहर बाद एक बजे से धूप चमकी, लेकिन 10 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.