बोकारो, फरवरी 2 -- गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर दो नवविवाहित महिलाओं की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। ताजा मामला 31 जनवरी की रात गोमिया के न्यू माइनस स्वांग कॉलोनी की है, जहां 26 वर्षीय निधि देवी अपने घर में मृत पाई गईं। उस समय उनकी सास और चार वर्षीय बेटी बाहर थीं। लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर देखा कि निधि फंदे से लटकी है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। इस समय मृतिका के पति काम करने दिल्ली गया था। मृतका के पिता ने दामाद सहित अन्य के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाते हुए गोमिया थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.