बलरामपुर, जनवरी 16 -- गैसड़ी, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी के बघेलखंड गांव में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के चार दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवारों को कोई ठोस सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। आग की चपेट में आकर सात घर जलकर राख हो गए थे, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे एवं कड़ाके की ठंड में भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। इससे आक्रोशित पीड़ितों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है। बताया गया कि अग्निकांड में जगराम पुत्र सुकई, भुलई पुत्र गया प्रसाद, शिवकुमार पुत्र भुलई, राम फेरन पुत्र कल्लू, राजमन पुत्र रामफकीरे तथा मोहित पुत्र भुलई के फूस के मकान पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों के सहयोग, गांव में लगे बोरिंग, फायर ब्रिगेड तथा थाना कोतवाली जरवा पुलिस, चौकी बघेलखंड एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.