पूर्णिया, मई 1 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। दिनदहाड़े पुतोहू की दबिया से काटकर निर्मम हत्या करने वाला ससुर जगन्नाथ यादव घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। हालांकि अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज के द्वारा गिरफ्तारी में लिए लगातार छापेमारी करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना में प्रयुक्त दबिया तक बरामद नहीं कर सका है। मामले को लेकर मृतक कृष्णा देवी के पति मनोज साह ने अपने पिता जगन्नाथ साह पर अकबरपुर थाना में कांड संख्या 38/25 दर्ज कराया था। बताते चलें कि बीते रविवार की सुबह मक्का छिल रही कृष्णा देवी की उसके ससुर जगन्नाथ साह ने दबिया से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। कृष्णा देवी के कई बार घर से भाग जाने की वजह से ससुर नाराज थे। मामला दर्ज कराए जाने के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं स्थानीय लोग पुलिस की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.