दरभंगा, जनवरी 29 -- बहेड़ी, एक संवाददाता। करेह नदी में डूबे साधोपुर गांव के जय किशोर सहनी के 28 वर्षीय पुत्र पुष्कर सहनी का शव तीसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका। बुधवार को भी एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से नदी में खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जाता है कि पुष्कर सहनी सोमवार को परदेस जाकर रोजगार की तलाश में निकलने से पहले शौच के लिए हथौड़ी के पास करेह नदी के किनारे शौच के लिए गया था। जहां पैर फिसलने से वह नदी की तेज धारा में बह गया। घटना के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर आरओ राजीव कुमार, राजस्व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नदी में तेज बहाव और गहराई के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है। वह चार भाइयों और तीन बहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.