संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के नेदुला में संचालित वंश हास्पिटल में सीजेरियन आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रबंधक व चिकित्सक अभी तक जांच टीम के सामाने उपस्थित नहीं हुए हैं। चार दिन का समय बीत चुका है, जबकि आरोपी चिकित्सालय की दूरी सीएमओ कार्यालय से एक मील की दूरी पर ही है। जल्द ही जांच टीम के सामने आरोपी अस्पताल प्रशासन नहीं मौजूद हुआ तो विभाग आगे की कार्रवाई की योजना भी बना रहा है। शहर के श्रीवंश हास्पिटल में 26 नवम्बर को एक प्रसूता की सिजेरियन आपरेशन के दौरान मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के चिकित्सक प्रसूता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही मौके से फरार हो गए। इस दौरान अस्पताल के एक-एक कर्मचारी अस्पताल से भाग खड़े हुए। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया। सात घंटा मार्ग ...