आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में चार दिन बाद बादल छंटने से शुक्रवार की सुबह नौ बजे से खिलकर धूप निकली। सर्द हवाएं चलने से ठंड का सितम बरकरार है। गलन से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम पारा 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जनपद में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान लुढ़क जाने से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। चार दिन बाद बादल छंटने से शुक्रवार की सुबह 9 बजे सूरज निकल गया, लेकिन सर्द हवा चलने से सूरज की तपीश बेदम रही। हाड़ कंपाती ठंड से इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.