मेरठ, फरवरी 17 -- सरधना चार दिन पूर्व गंगनहर में डूबकर लापता हुए मवी मीरा गांव निवासी दिनेश का शव सोमवार को मंढियाई गांव के निकट मिल गया। पीएसी के गोताखोर स्टीमर लेकर गंगनहर में उसे तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दिनेश का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मवी मीरा निवासी दिनेश कुमार ने चार दिन पूर्व सरधना पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। नहर में कूदने से पूर्व उसने अपनी शॉल व चप्पल पुल की रेलिंग पर रख दिए थे। परिजनों ने उनसे ही दिनेश की पहचान की थी। घटना के बाद से ही पीएसी के गोताखोर दिनेश की गंगनहर में तलाश कर रहे थे। सोमवार को भी तलाश जारी थी। दोपहर करीब तीन बजे मंढियाई गांव के निकट गंगनहर में दिनेश का शव मिल गया। पुलिस ने शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान दिनेश के रूप में की। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.