सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व अपहरण हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मुरौल गांव से बरामद कर लिया है। जबकि अपहरण के आरोपी दीपक कुमार को भी धर दबोच लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को बुधवार को 164 के बयान के लिए न्यायालय ले गई है। जबकि अपहरण के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बोखड़ा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि अपहृत लड़की को न्यायालय भेंजा गया है। बताया गया है कि बोखड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की का अपरहण कर लिया गया था। अपहृत लड़की के घर वापस नही लौटने पर उसके स्वजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नही मिल सकी। बाद में अपहृत लड़की ने अपने पिता को कॉल कर जानकारी दी की उसे अपहरण कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.