हमीरपुर, फरवरी 18 -- राठ, संवाददाता। चार दिन पहले ससुराल से घर आए मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। कस्बे के चरखारी रोड दमकल विभाग के पीछे सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सुनील श्रीवास पुत्र रामरतन श्रीवास का शव कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के बड़े भाई राजू ने बताया कि उसका भाई सुनील अपनी ससुराल में रहता था। गत 15 फरवरी को ससुराल से पत्नी शारदा को राठ में काम करने की बात कहकर आए थे। मंगलवार की रात उसके भाई ने कमरे में फांसी लगा ली। मृतक मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी शारदा, पुत्र शिवांश को रोते हुए छोड़ गया है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मृतक युवक शराब पीने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.