रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को सोमवार को चार दिनों की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए 30 जनवरी को उन्हें चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड की यह अवधि 2 फरवरी को शाम चार बजे समाप्त हो गई। इसके बाद नियमानुसार उन्हें अदालत में प्रस्तुत किया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान विनय चौबे की ओर से डालसा के एलएडीसी अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 के तहत इस मामले में कार्रवाई करते हुए 28 जनवरी को विनय चौबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.