शाहजहांपुर, मार्च 25 -- रोजा के रेलवे कालोनी स्थित उप डाकघर में पिछले तीन चार दिनों से इंटरनेट का सर्वर पूरी से ठप हो गया है। जिस कारण सरकारी कामकाजों के साथ साथ ही आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने वालों की रोजाना लंबी लंबी लाइनों में लगकर वापस लौटना पड़ रहा है। पोस्ट आफिस से जुड़े कार्मिकों की माने तो यह रोजा में सर्वर की समस्या आए दिन बनी रहती है। जिस कारण आधार कार्ड बनवाने वालों की लंबी भीड़ उमड़ रही है। दफ्तर का कामकाज किसी तरह मोबाइल से निपटाने की जददोजहद करनी पड़ती हैं। निकासी जमा, पोस्टल आर्डर, डाक आदि कार्य भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे हैं। 40-50 लोग आधार कार्ड बनवाने पोस्ट आफिस आते हैं, लेकिन तीन दिन से सर्वर न चलने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.