पलामू, जनवरी 4 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा कस्बे के निवासी प्रमोद कुमार मेहता के एकलौता बेटा दो वर्षीय अंकुश राज का शव, घर के बगल में स्थित कुआं से रविवार की सुबह में पुलिस ने बरामद किया है। कुआं से शव को निकलवा कर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चा एक जनवरी को दिन के 12 बजे से लापता था। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत कुआं मे गिरने से हुई है या किसी अन्य कारण से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। कुआं के पानी का नमूना भी संरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि डायटम टेस्ट भी कराई जाएगी जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि मौत संबंधित पानी में डूबने से हुई है या अन्य कारणों से। इधर मृतक के पिता प्रमोद कुमार मेहता ने बताया कि 1 जनवरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.