सीवान, फरवरी 22 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के भीखाबांध छोटकी मठिया में शनिवार की सुबह चार दिनों से बीमार हाथी की मौत हो गई। हाथी दंशी मठिया गोपालगंज के महंथ 108 श्री सत्यदेव दास जी महाराज की बताई जाती है। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों को मठाधीश सत्यदेव दास जी महाराज ने बताया कि सुमन नाम से जानी जाने वाली हाथी (हथनी) की उम्र करीब 30 वर्ष थी। मठाधीश के द्वारा यह बताया गया कि चार दिनों पूर्व महाशिवरात्रि में आई इस हाथी की अचानक तबियत खराब हो गई। हाथी भीखाबांध छोटकी मठिया में गिर गई। हाथी के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर से भी डॉक्टर की टीम आई थी। मथुरा की टीम भी पहुंची हुई थी। लगातार चार दिनों से डॉक्टर लगे हुए थे। परंतु शनिवार की सुबह हाथी सुमन की मौत हो गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...