उरई, जनवरी 3 -- कोंच। कोंच विकास खण्ड के ग्राम ढाड़ी में बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। जिससे गांव के आधे से अधिक हिस्से में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज होकर बंद हो चुके हैं। जिससे संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की है। चार दिन पूर्व ग्राम ढाड़ी में खेतों के बीच लगा विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया था। इसके बाद से ही गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अभियंताओं से शिकायत की और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। हालांकि शिकायत के बावजूद अब तक ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.