देवघर, नवम्बर 28 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी स्थित दमगढ़ा खदान में पिछले चार दिनों से रुका आउटसोर्सिंग कंपनी का काम गुरुवार को मजदूर-प्रबंधन वार्ता के बाद पुनः शुरू हो गया। बताते चलें कि 25 नवंबर को रोहित रजक नामक कर्मी डंपर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के विरोध में आक्रोशित मजदूरों ने कार्य बंद कर दिया था। गुरुवार को चितरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक के नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच बातचीत हुई। वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण सहमति बनी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई। समझौता होते ही मजदूरों ने पूर्व की तरह कामकाज शुरू कर दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, सोनू यादव के अलावा आउट सोर्सिंग कर्मी बलराम गोस्वामी, राजू यादव, सुरेश यादव, कुंदन यादव, गौतम पोद्दार, निमाय मंडल, मनोज गोस्वामी, लक्ष्मण द...