बगहा, मई 5 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। विवाहिता को पति की दूसरी शादी का विरोध करना महंगा पड़ा। परिवार में चली आ रही दो-दो शादियों की परंपरा को तोड़ने में उसे जान से हाथ धोना पड़ा। मझौलिया पुलिस ने शेख मंझरिया स्थित मन के धोबिया घाट से बोरे में बंद उसका शव के शव रविवार की सुबह में बरामद किया। वह शेख मंझरिया पंचायत के वार्ड-6 निवासी सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (20) थी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहित की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर मन में फेंक दिया था। वह बीते एक मई से गायब थी। मामले में उसके भसुर मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उसके पति सनोज पासवान, ससुर योद्धा पासवान व सास घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विवाहिता की ननद का आज कथा मटकोर है।...