देवघर, दिसम्बर 9 -- सारठ प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बेलबरना गांव से शुक्रवार से गयाब महिला को सोमवार को पुलिस ने देवघर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के गायब होने की जानकारी सभी थानों को दे दी गयी थी। देवघर नगर थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान महिला को देवघर में भटकते पाया। उसके बाद पुलिस ने नाम, पता पूछ थाना लाया व मामले की जानकारी सारठ थाना को दे दी। सारठ पुलिस ने महिला को देवघर से सकुशल थाना लाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि घरेलू तनाव से परेशान होकर महिला घर छोड़कर चली गई थी। तीन दिनों तक महिला कहां रही के बारे में जानकारी नहीं दी। महिला के सकुशल बरामद होने पर ससुराल व मायकेवालों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...