पटना, जनवरी 9 -- परिवहन विभाग, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की ओर से चार दिनों में 700 से अधिक वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। विश्वेश्वरैया भवन स्थित सभा कक्ष में आयेाजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकारी, आउटसोर्सिंग, ट्रक तथा ओला-उबर के वाहन चालक शामिल हुए। विशेषज्ञों की ओर से चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार और दुर्घटना-रोकथाम से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि गति सीमा का पालन करें, मोबाइल का प्रयोग न करें और थकान की स्थिति में ड्राइविंग से बचें, सड़क पर पैदल यात्रियों, की भी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेब्रा क्रॉसिंग, स्कूल क्षेत्र और व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.