जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- जमशेदपुर। चार दिन बीत चुके हैं और अभी तक मात्र 9 धान खरीद केन्द्रों का ही उद्घाटन हो सका है। ये केन्द्र घाटशिला, जुगसलाई और पोटका विधान सभा क्षेत्र में हैं। बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में एक भी धान खरीद केन्द्र का उद्घाटन नहीं हो सका है। इन नौ केन्द्रों पर 750 क्विंटल धान की खरीद सरकारी समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल पर की जा सकी है। फिलहाल अधिक से अधिक केन्द्र खोलने का प्रयास चल रहा है। हालांकि बहरागोड़ा और चाकुलिया क्षेत्र में एक भी लैम्पस में धान खरीद केन्द्र का उद्घाटन नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.