रांची, जनवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। लगातार चार दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार को जिलेभर के बैंक खुलते ही शाखाओं में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। बैंक खुलने के साथ ही लेन-देन, नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, आधार से जुड़े कार्य और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए बड़ी संख्या में लोग शाखाओं में पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को अंतिम शनिवार, 24 जनवरी को रविवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण जिलेभर के बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहे थे। ऐसे में बुधवार को बैंक खुलते ही लंबित कार्यों को निपटाने के लिए ग्राहकों की भीड़ स्वाभाविक रूप से बढ़ गई। शहर के भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़...