उरई, फरवरी 16 -- कालपी। आगामी चार दिनो तक न्यामतपुर और सिरसाकलार बिजलीघरो से दिन में चार घण्टे आपूर्ति बन्द रहेगी। विभाग द्वारा महेबा लाईन में स्टर्गिंग की जाएगी। शासन द्वारा आपात स्थित मे विधुत आपूर्ति बहाल रखने के लिए ग्रीन एनर्जी कारीडोर बनाया जा रहा है जिसके तहत महेवा ब्लॉक क्षेत्र में एक‌ पावरहाउस की स्थापना की गई है जिसके लिए 400 केवीएम की लाईन बनाई गई है जिसका काम पूरा हो चुका है जिसकी स्टिर्गिंग होनी है। उपखण्ड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सचान द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी से 22 तक न्यामतपुर और सिरसाकलार बिजलीघरो से बिजली आपूर्ति बन्द रहेगी हालांकि यह दिन में सिर्फ चार घण्टे का शटडाउन दिया जाना है। क्योंकि इस दौरान महेबा 400 केवीएम लाईन की काम कर इकाई को स्टिर्गिंग करनी है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कटौती की अबधि मे शान्त...