बगहा, जनवरी 29 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर को नगरीय क्षेत्र का दर्जा मिले लगभग चार दशक बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नगर के फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। नतीजतन, ठेला और रेहड़ी लगाकर सड़कों पर ही व्यवसाय का संचालन किया जा रहा है, जिससे नगर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर के रैली बाजार से लेकर भगत सिंह चौक तक सड़कों के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में ठेला-रेहड़ी लगती हैं। इससे आवागमन के दौरान वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक खराब स्थिति रामरेखा सड़क पुल, सरयू सिंह चौक और थाना मोड़ पर देखी जा रही है। जहां सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। यही हाल अंबेडकर चौक, बेला गोला बाजार और रैली बा...