मुंगेर, मार्च 24 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी जर्जर सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से कराया जाएगा। नगर परिषद जमालपुर की कुल 7 सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने बीते माह ही दे दी थी। सड़कों का निर्माण शहरी आधारभूत संरचना निगम बुडको से किया जाना है। मुंगेर डीएम अवनीश कुमार के आदेश पर बुडको ने कुल सात सड़कों में तीन सड़कों का टेंडर निकाल दिया है। इसमें जनता मोड़, ईदगाह रोड और आशिकपुर शामिल है। आगामी 27 मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संवेदकों को सड़कों का निर्माण कार्य के लिए ठेका दिया जाएगा। जबकि अन्य चार सड़कों का भी इसी सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो मई जून में सड़कों का निर्माण शुरू होगा। गौरतलब है कि मुंगेर डीएम अवनीश कुमार ने सभी योजनाओं की टेंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.