मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को कांटी, नगर, करजा और बेनीबाद थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। डीजीपी के जनता दरबार में की गई शिकायतों वाले चारों थाने के केसों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने चारो थानेदारों की क्लास लगाई। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, अनुसंधान कार्यों में समयबद्धता, प्रभावशीलता एवं गुणवत्ता, केस डायरी लेखन, साक्ष्य संकलन, तकनीकी संसाधनों के उपयोग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जन-केंद्रित बनाने, कांडों के निष्पादन में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नए कानून में समय पर जांच व सभी बिंदुओं पर...