मोतिहारी, मई 8 -- मोतिहारी, निसं। जिले के चार थाना में नए थानाध्यक्षों का पदस्थापन किया गया है। बेतिया डीआईजी हरकिशोर राय के अनुमोदन पर सभी चार थानाध्यक्षों का पदस्थापन हुआ है। इसमें जितना थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार को डुमरियाघाट थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डुमरियाघाट थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को जितना थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पलनवा थाना के दारोगा गौरव कुमार को भेलाही थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि चकिया थाना के दारोगा अफजल रजा को जयबजरंग थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर जितना थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार को डुमरियाघाट थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों का तबादला बेहत्तर कार्यकुशलता को लेकर की गई है। अ...