आरा, फरवरी 17 -- पीरो, संवाद सूत्र। राशन वितरण में गड़बड़ी और ईकेवाईसी के कार्य में रुचि नहीं लेने के चलते चार दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। एसडीओ अनिल कुमार ने एमओ उदय कुमार सानू से विस्तृत जांच करायी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद् के डीलर जिब्रिल अंसारी, फरहाना सुल्ताना, सहेजनी के रामपति राम और कटरियां के लालबहादुर सिंह का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। लाइसेंस रद्द करने के बाद उक्त कार्रवाई से सोमवार को जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया। साथ ही बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम को भी राशन का उठाव रोके जाने की जानकारी दे दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...