रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में सोमवार से मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले तीन दिन तक इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट के साथ सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं, 26 से राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंडी पछुआ हवा के चलते रविवार को रांची के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आसमान साफ रहा। रांची का अधिकतम तापमान 29.4 से गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री रहा। राज्य में रांची का अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला-खरसावां का 34.8 डिग्री दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.