फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के अलावा सांयकालीन जूम बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सीएमओ ने चार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। सभी डॉक्टर आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के अलावा बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम ने बताया कि पांच फरवरी को सांयकालीन जूम बैठक के दौरान डॉ अभिषेक जिन्दल, डॉ अभिषेक यादव, डा श्रेया सिंह, डॉक्टर पीयूष यादव स्थिति का जायजा देने के लिए मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...