वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नाटी इमली-रामकटोरा मार्ग स्थित इलेक्सि अपार्टमेंट (लाल बिल्डिंग) में लगे एक ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तेज धमाके साथ ट्रांसफॉर्मर फट गया और उसकी जद में आये तीन अन्य ट्रांसफार्मरों में भी आग लग गई। इनमें एक ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया। दूसरा पोल पर लटक गया। केबल और मीटर जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड के जवानों ने आग बुझाई। वहीं, देर शाम तक अपार्टमेंट में अंधेरा रहा। यह संयोग ही था कि हादसे के वक्त टांसफॉर्मर के आसपास किसी तरह की आवाजाही नहीं थी। जिस जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगा है, उसके बगल से ही अपार्टमेंट की ओर जाने का एक रास्ता भी है। हालांकि, अपार्टमेंट में जाने का मुख्य मार्ग घटनास्थल से 100 से 150 मीटर दूर है। बिजली विभाग ने बताया कि नाटी इमली-रामकटो...