भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। दो माह में चार फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए 15 निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी की जा चुकी है। जिन अस्पतालों का पूर्व में शिकायत के बाद जांच हो चुका था। उन प्राइवेट चिकित्सालयों में पुन: जांच शुरू कर दी गई है। सुरियावां, औराई, डीघ एवं गोपीगंज में कुल चार झोलाछाप डाक्टरों पर केस दर्ज करा दी गई है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि चारों स्थानों पर फर्जी ढंग से क्लीनिक चलाने वाले चारों चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चार माह पूर्व कुल 273 चिकित्सकों को नोटिस जारी हुआ था। नोटिस मिलने के बाद कई झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक बंद करने के बाद स्पष्टीकरण दे दिए थे। कुछ चिकित्सक पंजीयन के लिए आवेदन कर दिए थे। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.