हमीरपुर, फरवरी 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है। जिसमें 43 परीक्षा केंद्रों में 29831 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें तीन संवेदनशील व दो अतिसंवेदनशील है। बोर्ड परीक्षा को चार जोन व ग्यारह सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके अलावा पांच सचल दल परीक्षा का औचक निरीक्षण करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसके लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं एवं इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं परीक्षा देंगी। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र मंगलवार की शाम आ गए। जिन्हें राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी की निगरानी में डबल लॉक में रखवाया ...