चित्रकूट, दिसम्बर 12 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी भैसौंधा अभिषेक सिंह ने टीम के साथ छापेमारी कर जुआ खेल रहे रिजवान, यूसूफ, शाहरुख निवासी कस्बा व थाना बदौसा एवं दादूलाल निवासी सुदिनपुर को गिरफ्तार किया है। यह सभी ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। टीम ने इनके कब्जे से मालफड़ 6470 रुपये, 52 अदद ताश के पत्ते व जामा तलाशी में 1880 रुपये बरामद किए है। सभी के खिलाफ भरतकूप थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...