लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सम्पूर्ण देश में आयोजित हो रही विराट हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत गोला नगर में भी 12 विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का पहला कार्यक्रम 4 जनवरी को सायं 3 बजे, शहनाई गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आमंत्रण पत्र वितरण एवं अक्षत पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक कौशल, नगर कार्यवाह महेन्द्र पाठक, जिला कार्यवाह विवेक, विधायक अमन गिरी सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...