रामनगर, जनवरी 1 -- रामनगर, संवाददाता। लोगों के घरों को उजाड़ने पर रोक लगाने की मांग को लेकर आगामी चार जनवरी को रामनगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का जन संपर्क अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इसके तहत ग्राम नई बस्ती पुछड़ी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन न तो हाईकोर्ट और न ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कर रहे हैं और न ही वह देश की संसद की ओर से पारित वनाधिकार कानून 2006 को मानने के लिए तैयार है। समिति ने सभी से 4 जनवरी रविवार को दिन में 11 बजे श्री आदर्श रामलीला कमेटी परिसर भवानीगंज रामनगर में आयोजित जन सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार, उपपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.