बरेली, अप्रैल 20 -- तेंदुए के हमले से घायल किसान का चार जगह जबड़ा टूट गया है। आंख पर गंभीर चोट आने के साथ किसान के चेहरे पर आठ जगह घाव हैं। हाथ, कंधे और सीने पर मिलाकर कुल 20 से अधिक घाव हैं। गंभीर हालत में किसान का इलाज चल रहा है। किसान पर हुए तेंदुए के हमले के बाद शनिवार को डीएफओ दीक्षा भंडारी ने गांव पहुंचकर स्वयं जांच पड़ताल की। उन्होंने घायल किसान के परिजनों, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से वार्ता के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर मिले पगचिह्न देखने के साथ ही उन्होंने कांबिंग की। गन्ने की खड़ी फसल में ड्रोन की भी मदद ली। 10 से ज्यादा पेड़ों पर ट्रैप कैमरा लगवाने के साथ ही पिंजरा भी रखवाया। घटनास्थल व आसपास के गांवों में कांबिंग करने के लिए तीन रेंज अफसरों की ड्यूटी अलग-अलग दिन लगाई है। बता दें कि शुक्रवार को बिहारीपुर अब्दुल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.