गिरडीह, सितम्बर 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा हर गांव यज्ञ अभियान के तहत रविवार को कुरूमडीहा (लेदा) सामुदायिक भवन, तुलाडीह प्रखंड बिरनी, बजरंगबली मंदिर गुरहा बिरनी एवं शिव मंदिर महेशमुंडा गांडेय में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें परिजनों ने गायत्री मंत्र जप, मंत्र लेखन, गायत्री चालीसा पाठ करने का संकल्प लिया। चारों स्थानों में लगभग 125 परिजनों ने अपने हाथों गायत्री मंत्र सहित वेदमंत्रों से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान कर मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। चारों स्थानों में 5 मिनट सामूहिक जप कर सबके कल्याण की प्रार्थना की गई। सभी को शताब्दी वर्ष के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार से आ रहे अखंड ज्योति रथ तथा परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी रथयात्रा के बारे में विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.