जौनपुर, मार्च 26 -- चंदवक। क्षेत्र के अनेकपुर गांव में मंगलवार की रात छत के पीछे से चढ़कर घर में दाखिल हुए चोर करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। गांव निवासी कालिका सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के घर में पीछे से छत पर चढ़कर चोर कमरें में घुस गए। ट्रैक्टर बेचकर रखे डेढ़ लाख नकद व सोने की चेन, चार चूड़ी, मांगटी का, नथिया, चार अंगूठी चोर चुरा ले गए। इसके अलावा अन्य तीन सटे घरों हेमंत कुमार पुत्र रामअवतार, रामअधार सिंह व रामबदन सिंह पुत्र मोलई के घरों में घुसे तोड़फोड़ भी किए लेकिन कुछ मिला नहीं। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है। प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी चंदवक। स्थानीय चौराहा स्थित चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर में प्रेमी युगल नितेश निषाद निवा...