कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार सुबह से दिखने लगा। तड़के घने बादल छा गए। कुछ ही देर में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। चार घंटे में 12 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह सीजन (नवंबर से अब तक) की सबसे अधिक वर्षा है। इससे खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा। बुधवार और गुरुवार को घना कोहरा रहेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह से अब तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से आए इस विक्षोभ के कारण बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी ने उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदल दिया। पश्चिमी यूपी में सोमवार को तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम या बूंदाबांदी हुई। सुबह चार बजे से घुमड़ रहे बादल साढ़े छह बजे के बाद बरसने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.