बाराबंकी, फरवरी 9 -- जैदपुर। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केंद्र द्वारा एसएसआई सुरेश गुप्ता, उपनिरीक्षक विनय यादव, खुशबू को सूचना मिली की मोहल्ला वसीनगर निवासी सरताज का पुत्र कलीम अचानक गायब हो गया। कोतवाल संतोष सिंह ने आनन-फानन में टीम का गठन का लापाता बालक की तलाश शुरू कर दी। चार घंटे में मिशन शक्ति टीम ने लापाता बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को पाकर परिजन काफी खुश हुए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...