बदायूं, जून 26 -- कासगंज-बरेली रेल मार्ग पर उझानी रेलवे स्टेशन के समीप अढौली समपार फाटक मरम्मत के चलते रात दो बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहा। इस दौरान रेल फाटक पर पहुंचे वाहन चार घंटे तक खड़े रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से अढौली फाटक पर रेल लाइन की मरम्मत करने के लिए रात का समय तय किया गया था। इस बीच ट्रेन भी नहीं है और उझानी कादरचौक मार्ग पर वाहन भी कम रहते हैं। वहीं सुबह छह बजे से देर रात तक व्यस्त रहता है। रेल रैक प्वाइंट के लिए भी मंडी से मक्का लोड ट्रैक्टर ट्रालियां ट्रक बड़ी संख्या में आते जाते हैं। इसीलिए रात में मरम्मत कार्य किए जाने का रेल प्रशासन ने रात का समय तय किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...