हापुड़, फरवरी 5 -- ट्रेनों का संचालन गुरुवार को भी प्रभावित रहा। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। इसके अलावा भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और प्लेटफार्म पर बैठ कर ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं शटल ट्रेन के देरी से आने के कारण हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोज रोज ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को लालगढ़ जंक्शन से डिबरूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, बरेली से चलकर भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.