नोएडा, दिसम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक इको विलेज 3 सोसाइटी में सोमवार को करीब चार घंटे तक बिजली आने जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई। आरोप है कि ट्रिपिंग की वजह से बिजली के उपकरण खराब होने का खतरा रहता है। वहीं, रखरखाव प्रबंधन से शिकायत करने पर एनपीसीएल की कमी बताई जाती है। सोसाइटी निवासी रोहित, मृत्युंजय ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे बार-बार लाइट का आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक चला। प्रबंधन से शिकायत भी की गई, लेकिन उनके द्वारा एनपीसीएल की तरफ से कमी बताई गई। जब एनपीसीएल से शिकायत की तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...