मधेपुरा, मार्च 19 -- चार घंटे तक बनी रही अफरा- तफरी की स्थिति मुरलीगंज। पड़वा नवटोल के वार्ड दो में फूल तोड़ने पर छह साल की बच्ची के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा किए जाने से करीब चार घंटे तक अफरा- तफरी की स्थिति बनी रही। मारपीट की घटना से आक्रोशित लोग पूर्व फौजी और उसके परिवार के लोगों को घर से निकाल कर मारपीट करने की मांग पर अड़ गए थे। इस बीच भीड़ से एक - दो पत्थर भी फेंके गए। इस बीच एक पुलिस वाहन के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मुरलीगंज के साथ ही सदर थाना, कुमारखंड, श्रीनगर, भर्राही समेत कई थाने से पुलिस बुलायी गयी। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने मौके पर मोर्चा संभाला। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आक्रोशित लोगों को खदेर कर भगाया। पुलिस की सख्ती के बाद स्थिति सामान्य हुई।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.