कौशाम्बी, जनवरी 8 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गांव का एक श्रमिक बुधवार को मछली पकड़ने के लिए करीब चार घंटे तक तालाब में रहा। परिजनों के अनुसार इस दौरान उसको ठंड लग गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। वहां चेकअप कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। अमीना निवासी 40 वर्षीय बृजलाल पुत्र मंगलदास मजदूरी करता था। बुधवार को गांव की बाजार थी। इस पर बिक्री के लिए वह मछली मारने तालाब गया था। परिजनों का कहना है कि बृजलाल तकरीबन चार घंटे तक तालाब के पानी में रहा। घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख परिवार वाले आननफानन पास के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने के कारण उसको अत्यधिक ठंड लग गई...