हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- ज्वालापुर निवासी 36 वर्षीय लखन शर्मा के शव को चूहों द्वारा नोंचने की खबर कुछ ही देर में शहर में आग की तरह फैल गई। दोपहर 12 बजे से जिला अस्पताल में हंगामे का दौर शुरू हुआ। गुस्साए परिजनों ने मौके पर तोड़फोड़ भी की। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद परिजन शव ले जाने को राजी हो पाए। लखन के जीजा विक्की गेरा ने बताया कि मोर्चरी में सुबह जाकर देखा तो शव नोंचा हुआ था। मोर्चरी में हर तरफ चूहे दौड़ रहे थे। जिस फ्रीजर में शव रखा हुआ था, वह भी खराब था और उसके दरवाजे टूटे हुए थे। उन्होंने रवीश भटीजा, वरुण बालियान और अमन गर्ग को सूचना दी। जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों ने एकजुट होकर दोषियों को सजा दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.