हरिद्वार, नवम्बर 17 -- ग्रामीण क्षेत्र पंजनहेड़ी में सोमवार को ऊर्जा निगम ने चार घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान क्षेत्र के करीब 15 हजार ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में बिजली कटौती से ग्रामीणों के काम बाधित हो गए। मरम्मत काम के लिए संबंधित फीडर को बंद किया गया था। ऊर्जा निगम ने सोमवार को उपकेंद्र ज्वालापुर के उपसंस्थान जगजीतपुर न्यू से पोषित फीडर पंजनहेड़ी क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए दिन में चार घंटे की बिजली कटौती हुई। काम के लिए फीडर को सुबह 10 बजे बंद किया गया। विद्युत तारों को बदलने का काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे फीडर से बिजली की सप्लाई सुचारू की गई। बिजली कटौती के कारण मिस्सरपुर, अलीपुर, पंजनहेड़ी, जियापोता, अशोक वाटिका क्षेत्र, कटारपुर, आदि में ग्रामीण आबादी को बड़ी दिक्कते...