नोएडा, अक्टूबर 5 -- मायके और ससुराल वालों के बीच चल रहा विवाद पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के पास पहुंचाया दनकौर, संवाददाता। मायके और ससुराल वालों के बीच विवाद के चलते अस्पताल में जन्मी नवजात बच्ची को चार घंटे के बाद ही कोतवाली लेकर पहुंचना पड़ गया। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने नवजात बच्ची को उसकी मां के पास पहुंचा दिया। दनकौर निवासी एक युवती की शादी लगभग एक साल पहले खरखौदा निवासी युवक से हुई थी। युवक राजस्थान के किशनगढ़ के एक बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद से महिला पति के साथ राजस्थान में रह रही थी। चार माह पूर्व ताऊ की मौत के बाद गर्भवती महिला अपने मायके में रह रही थी। रविवार को महिला ने दनकौर के एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया। मायके वाले और ससुराल वालों में संबंधों की खटास के कारण मायके वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.