गढ़वा, फरवरी 8 -- रंका। पुलिस ने चार गुम हुए मोबाइल को बरामद कर रविवार को लाभुकों को सौंप दिया। उक्त संबंध में कार्रवाई करते हुए सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया। थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया कि वास्तविक मालिक की ओर से प्रस्तुत कागजात के अवलोकन के बाद थाना क्षेत्र के तेणुडीह गांव निवासी आनंदित भुइयां की पत्नी गीता देवी, हुरदाग गांव निवासी विश्वनाथ राम, मानपुर गांव निवासी ग्यासुद्दीन अंसारी के अलावा बड़गड़ थाना क्षेत्र के परसवार निवासी हुसैन अंसारी को मोबाइल सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...